सागर| देवरी एवं केसली में क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष लखन सिंह बामोरा के मुख्य आतिथ्य में बैठकें हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष ने समाज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की बात कही। बैठक में महाराणा प्रताप भवन निर्माण सहयोग जैसे विषयों पर चर्चा की गई। उन्होंने केसली, देवरी क्षेत्र की कार्यकारिणी, पंचायत स्तर की समितियों के गठन के विषय पर चर्चा की।