होली का त्योहार नजदीक आते ही मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। इसे देखते हुए ग्वालियर में खाद्य विभाग ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। जिला प्रशासन के खाद्य विभाग ने मुखबिर की सूचना पर फूल बाग चौराहे के पास स्थित मैदान में बुधवार शाम को छापामार कार्रवाई की। खाद्य विभाग ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 5 डलिया मिलावटी मावे की आशंका पर मावे के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। बता दें कि होली के नजदीक आते ही खाद्य विभाग के अधिकारी एक बार फिर कार्रवाई करने के लिए सक्रिय हो गए हैं। शहर की डेयरिया, नमकीन, मिठाइयां और अन्य प्रकार के खाद्य पदार्थ बनाकर बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई कर सैंपल लेकर जांच के लिए भेज जा रहे हैं। क्योंकि त्योहारों के पास आते ही खाद्य पदार्थ बनाने वाले खाने पीने की चीजों में मिलावट करना शुरू कर देते हैं। जिससे लोगों को कई तरह की बीमारियां भी हो जाती है। मावे के मालिक देवानंद ने बताया- यह मावे की डलिया मोर बाजार से लेकर आया था, यह मावे की डलिया यहां से टीकमगढ़ और फिर दमोह जानी थी। हमारा मावा एकदम बढ़िया क्वालिटी का है लेकिन खाद्य के अधिकारी जांच करने आए हैं और मावे के सैंपल ले रहे हैं। यह मावा भिंड से आता है। मेरी मोर बाजार में दुकान है। नकली मावा मंगाने वालों की तलाश में जुटा विभाग नकली मावे की सूचना पर कार्यवाही करने पहुंचे खाद्य विभाग अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि एक ट्रैवल गाड़ी में फूल बाग मैदान से मावा ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर हम यहां कार्रवाई करने पहुंचे थे। जहां हमें पांच डलिया मावा रखा मिला है। मावा का सैंपल चेक करने पर उसमें कुछ मिलावट होने की आशंका हो रही थी इसलिए इस मावे के दो सैंपल लिए हैं और जांच के लिए भेज आएंगे। मावा ग्वालियर से टीकमगढ़ जा रहा था और वहां से इसे दमोह जाना था, यह मावा करीब ढाई सौ किलो है। मावे के मालिक भी मौके पर आ गए थे। उनके पास लाइसेंस भी है। पूछताछ में बताया है कि मावा की डलिया उसी की है और उसने भिंड से इस मावे को मंगाया है। लेकिन मलिक ने अभी दस्तावेज नहीं दिए हैं कि उसने यह मावा भिंड से किसके जहां से मंगाया है। दस्तावेज मिलने पर हम भिंड से मावा बनाकर भेजने वाले व्यक्ति को भी सूचित कर पूछताछ के लिए बुलाएंगे। Post navigation उमरिया में वन विभाग को मिला तेंदुए का शव:अन्य जानवरों के पगमार्क भी मिले, संभावना- आपसी संघर्ष में गई जान सांसद बोले- सिंहस्थ को देखते हुए काम समय पर हो:आईएसबीटी कुमेडी व सीनियर सिटीजन बिल्डिंग के लिए इसी महीने होंगे टेंडर