बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक तेंदुए की मौत हो गई। मानपुर बफर परिक्षेत्र के माला बीट में बुधवार को गश्त के दौरान वन विभाग की टीम को नाले में तेंदुए का शव मिला। वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच के लिए डॉग स्क्वाड और मेटल डिटेक्टर का इस्तेमाल किया गया। परिक्षेत्र अधिकारी मुकेश अहिरवार के अनुसार, शव के आसपास अन्य वन्य प्राणियों के पगमार्क भी मिले हैं। संभावना जताई जा रही है कि तेंदुए की जान आपसी संघर्ष में गई है। कल होगा तेंदुए का अंतिम संस्कार मृत तेंदुए की उम्र करीब 5 वर्ष आंकी गई है। घटनास्थल माला बीट के कक्ष क्रमांक 349 में स्थित है। देर रात तक चली जांच के कारण पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई गुरुवार को की जाएगी। साथ ही कल तेंदुए का अंतिम संस्कार भी किया जाएगा। Post navigation Hathras stampede administrative lapse: Judicial panel होली से पहले मिलावटी मावे पर कार्रवाई:ग्वालियर में खाद्य विभाग ने 5 डलिया मावा किया जब्त, सैंपल जांच को भेजे