भोपाल के करोंद में आयोजित संगीतमय श्रीमद भागवत कथा के छठवें दिन रुक्मणि विवाह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर हजारों भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति भाव से भाग आयोजन में भाग लिया।कथावाचक पंडित आनंद कृष्ण शास्त्री ने मधुर वाणी में विवाह प्रसंग का वर्णन किया, जिसे सुनकर भक्त भाव विभोर हो गए। इस दौरान भक्तों ने नृत्य और पुष्प वर्षा की। कार्यक्रम के यजमान राम नारायण जाट ने बताया कि विवाह का यह दृश्य भक्तों के लिए अलौकिक अनुभव जैसा था। नारोलिया जाट परिवार ने भक्तों का स्नेह पूर्वक स्वागत किया और सभी को प्रसाद वितरण किया। संगीतमय कथा का कल समापन होगा। हवन पूजन के बाद विशाल भंडारा भी आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष बबलेश राजपूत और नीरज पचौरी भी उपस्थित रहे। जाट (नरौलिया) परिवार द्वारा आयोजित यह कथा 28 फरवरी से 6 मार्च तक चलेगी। कथा का समय दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक निर्धारित है।