मंदसौर शहरवासियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से झूलेलाल सिंधु महल को डुबई के व्यवसायी करण कुमार और नरेश कुमार भावनानी ने एक नया शव वाहन दान किया है। यह वाहन शहर के लोगों को निशुल्क सेवा प्रदान करेगा। सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सदस्य बंशीलाल गुर्जर, विधायक विपिन जैन और पूर्व मंत्री कैलाश चावला की उपस्थिति में नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी ने सिंधु महल के संयोजक दृष्टानंद नैनवानी को वाहन की चाबियां सौंपी। सिंधु महल के सचिव पुरुषोत्तम शिवानी ने बताया कि करण भावनानी ने वैदिक मंत्रों के साथ महाकाल व मुक्तिधाम रथ की पूजा की। सांसद सुधीर गुप्ता ने इस मौके पर कहा कि सिंधी समाज सनातन धर्म का अनुयायी है और शहर की हर गतिविधि में सेवा कार्यों में अग्रणी रहता है। शिवानी ने बताया कि इससे पहले भी शहर को शव वाहन दान किए जा चुके हैं। ओमप्रकाश पुरुषोत्तम गुरबानी परिवार ने रोटरी क्लब के माध्यम से एक शव वाहन दान किया था। शहर की छोटी गलियों के लिए एक छोटा शव वाहन तत्कालीन विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया और श्री प्रेम प्रकाश आश्रम के सहयोग से मिला था। Post navigation करोंद में भागवत कथा का पांचवा दिन:रुकमणि विवाह में श्रद्धालुओं ने की पुष्प वर्षा, जमकर नाचे भक्त Thailand plans to allow alcohol on Buddhist holidays to boost tourism