मऊगंज जिले के नई गढ़ी थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे बाइक सवार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में 30 साल के युवक और 3 साल की बेटी की मौत हो गई। वहीं 28 वर्षीय पत्नी घायल है। युवक सुहागी स्थित अपने घर से रामपुर ससुराल जा रहा था। हादसा कोट गांव के पास कटरा मऊगंज मुख्य मार्ग पर हुआ। मृतकों की पहचान जीत कुमार कोल, बेटी दिव्यू कोल के रूप में हुई। जीत कुमार की पत्नी पार्वती कोल घायल हैं। ग्रामीणों ने तीनों को ऑटो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद पिता और पुत्री को मृत घोषित कर दिया। Post navigation लॉ कॉलेज की छात्रा से पति ने की मारपीट:अशोकनगर में एबीवीपी ने एएसपी को दिया ज्ञापन; आंदोलन की चेतावनी धार में एक करोड़ से बनेगी मुख्य सड़क:घोड़ा चौपाटी से छत्री तक डेढ़ किमी सड़क पर डामरीकरण जारी, जाम से मिलेगा छुटकारा