आगर मालवा में 8 मार्च को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां जोरों पर हैं। जिला मुख्यालय के साथ नलखेड़ा और सुसनेर तहसील न्यायालय परिसर में यह आयोजन होगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगर ने लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है। मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी आगर के सहयोग से तैयार किए गए प्रचार रथ को 5 मार्च को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रवीन्द्र सिंह कुशवाह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ शहरी क्षेत्रों और दूरदराज के गांवों में जाकर लोगों को विवादों के समझौते के बारे में जागरूक करेगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में कई तरह के मामलों का निपटारा किया जाएगा। इनमें दीवानी प्रकरण, शमनीय आपराधिक मामले, राजस्व विवाद, पारिवारिक विवाद और मोटर दुर्घटना के क्लेम शामिल हैं। साथ ही बैंक, विद्युत विभाग, बीएसएनएल और नगर पालिका से जुड़े लंबित मामलों का भी निपटारा होगा। इस अवसर पर अपर जिला न्यायाधीश मधुसूदन जंघेल, अमर कुमार शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शिवानी शर्मा, व्यवहार न्यायाधीश वरुण कुमार शर्मा और प्रियंका चौहान, जिला विधिक सहायता अधिकारी पूनम तिवारी सहित विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी, न्यायालयीन कर्मचारी और अधिवक्तागण मौजूद रहे। Post navigation मऊगंज में अवैध खनन और मारपीट का मामला:4 आरोपी गिरफ्तार, 4500 घन मीटर से ज्यादा पत्थर की चोरी का खुलासा AIBE 19 Result to be out soon: Check important details here