मुख्यमंत्री कन्या निकाह विवाह योजना के अंतर्गत नगर निगम एवं जनपद पंचायत छिंदवाड़ा द्वारा 30 अप्रैल को लाल ग्राउंड इनर ग्राउंड में सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। इस सामूहिक विवाह में वे वर-वधु शामिल हो सकते हैं जिनमें वधु की न्यूनतम आयु 18 साल और वर की न्यूनतम आयु 21 साल पूर्ण हो गई हो। विवाह का पंजीयन योजना कार्यालय और नगर निगम के सभी जोन कार्यालयों में विवाह दिनांक से 15 दिन पहले तक आवेदन पत्र जमा कर किया जा सकता हैं। ऑनलाइन आवेदन पंजीयन विवाह तिथि से 7 दिन पहले तक किया जा सकेगा। सामूहिक विवाह के उपरांत कन्या को शासन की योजना के अनुसार लाभ प्रदान किया जाएगा। इच्छुक हितग्राही नगर निगम के योजना कार्यालय या नजदीकी जोन कार्यालय में अपना पंजीयन करा सकते हैं। Post navigation Trump’s 2025 joint address to Congress: Who is this year’s designated survivor and what it means केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भस्म आरती में शामिल हुए:परिवार के साथ उज्जैन पहुंचे, भगवान महाकाल के किए दर्शन