आगर मालवा में मंगलवार को केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण और उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने परिवार के साथ पूजा-अर्चना की। मीडिया से बातचीत में पासवान ने कहा कि उनके जीवन में हमेशा माता रानी और महादेव का आशीर्वाद रहा है। उन्होंने कहा कि आज वे कुछ मांगने नहीं आए हैं। वे सिर्फ माता रानी द्वारा दिए गए आशीर्वाद के लिए धन्यवाद करने आए हैं। पासवान ने बताया कि वे अक्सर पूरी आस्था और विश्वास के साथ मंदिर आते हैं। उनकी कामना है कि देश और देशवासी खुश रहें। साथ ही प्रधानमंत्री की देश के लिए जो सोच है, वह पूरी हो। जयश्री गायत्री फूड्स मामले में नहीं दिया जवाब इस दौरान जब मीडिया ने जयश्री गायत्री फूड्स प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड की निदेशक पायल मोदी के जहर खाने की घटना पर सवाल किया, तो पासवान ने इस विषय पर चर्चा करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि यह इस विषय पर चर्चा का उचित स्थान नहीं है। Post navigation Google says Waqt Hai, Badal Jaayega; Netflix adds, ‘He came. He won hearts’; MG India sends message to Pakistan and more … बर्थडे पार्टी में गया परिवार, चोरों ने तोड़े ताले:32 इंच की टीवी, सोने-चांदी के गहने और नकदी ले उड़े, फुटेज से तलाश रही पुलिस