हरदा के हंडिया थाना क्षेत्र के ग्राम बागरुल में मंगलवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की पहचान नर्मदापुरम जिले के शिवपुर थाना क्षेत्र के घाना गांव निवासी अजय मेहता (26) के रूप में हुई है। अजय एबीसीएल माइक्रो फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था। उसका शव मेनकुंअर बाई के निर्माणाधीन मकान में मिला। स्थानीय आशा कार्यकर्ता ने सुबह करीब 11 बजे पुलिस को शव की सूचना दी। घटनास्थल के पास से उसकी बाइक और जूते भी मिले। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस के अनुसार, मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों का पता चल सकेगा। परिजनों की मौजूदगी में पीएम के बाद शव सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।