बड़ौनी कस्बे में सर्राफा व्यापारी से हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 100 ग्राम सोना और साढ़े 10 किलोग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। बरामद माल की कीमत करीब 18 लाख रुपए है। घटना 1 मार्च की है। बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी ऋषभ सोनी की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर उनके पैर में गोली मार दी थी। इसके बाद जेवरात से भरा बैग छीन लिया था। बैग में 250 ग्राम सोने के आभूषण और 17 किलो चांदी थी। एसपी वीरेंद्र मिश्रा ने एसडीओपी कर्णिक श्रीवास्तव और एसडीओपी विनायक शुक्ला के निर्देशन में एसआईटी टीम का गठन किया। आईजी चंबल ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 30-30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। जांच में पता चला कि लूट की योजना भोपाल जेल से छूटकर आए शातिर अपराधी विक्रम राजा परमार ने बनाई थी। उसने अपने साथियों से सर्राफा व्यवसायी की रेकी करवाई और फिर वारदात को अंजाम दिया। एसआईटी टीम ने साइबर सेल की मदद से 100 से अधिक कैमरों के फुटेज की जांच की। यह सामान किया जब्त पुलिस ने विक्रम ठाकुर से 40 ग्राम सोना और 3 किलोग्राम चांदी, कृष्णपाल ठाकुर से 20 ग्राम सोना और 2.5 किलोग्राम चांदी, नरेंद्र जाटव से 20 ग्राम सोना और 2.517 किलोग्राम चांदी तथा संजू ठाकुर से 20 ग्राम सोना और 2.511 किलोग्राम चांदी बरामद की। वारदात में इस्तेमाल की गई 2 पल्सर बाइक भी जब्त की गई हैं। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। Post navigation Where to Find Warm and Cold Pig in Minecraft जबलपुर में राजस्व वसूली में लापरवाही:कलेक्टर ने 10 तहसीलदारों को दिए नोटिस, 2 वेतन वृद्धि रोकने की चेतावनी