मध्य प्रदेश के मैहर में फूड प्वाइजनिंग का मामला सामने आया है। बदेरा थाना क्षेत्र के बंधी गांव में रहने वाली सास-बहू की हालत कोदो खाने के बाद बिगड़ गई। 65 वर्षीय सत्यवती पटेल और उनकी 45 वर्षीय बहू आशा पटेल ने सोमवार रात 8 बजे घर पर कोदो और सब्जी का सेवन किया। रात 11 बजे दोनों को उल्टियां होने लगीं। परिजन तुरंत 108 एंबुलेंस से दोनों को सिविल अस्पताल मैहर ले गए। चिकित्सकों ने बताया कि दोनों महिलाओं को फूड प्वाइजनिंग हुआ था। अस्पताल में भर्ती कराने के बाद दोनों का इलाज शुरू किया गया। डॉक्टरों के अनुसार अब दोनों की स्थिति में सुधार हो रहा है। Post navigation पीएम आवास योजना में सीहोर को मिला लक्ष्य:24 हजार से ज्यादा नए आवास बनाने के लिए हितग्राहियों का सम्मेलन, प्रति मकान 1.40 लाख रुपए मिलेंगे आसाराम के इलाज के लिए टीम उसके आश्रम जाएगी:उज्जैन के आयुर्वेदिक अस्पताल की टीम कर रही इलाज, वीडियो में आया नजर