नाबालिग और महिला से रेप केस में सजा काट रहा आसाराम इंदौर में एक दिन रुकने के बाद सोमवार को फिर उज्जैन लौट आया। वो उज्जैन के आयुर्वेदिक अस्पताल में पंचकर्म कराने पहुंचा। इस दौरान भारी सुरक्षा के बीच किसी ने अस्पताल से बाहर आते समय उसका वीडियो बना लिया। वीडियो में आसाराम काफी थका हुआ नजर आ रहा है। वहीं, वह व्हील चेयर पर बैठा हुआ दिखाई दे रहा है। उसके साथ सुरक्षाकर्मी कुछ अनुयायी और पुलिसकर्मी भी दिखाई दे रहे है। आसाराम सफेद कपड़े और लाल टोपी पहने हुए है। साथ ही लोगो को अभिवादन स्वीकार करते हुए अस्पताल से बाहर निकल रहा है। बताया जा रहा है कि आयुर्वेदिक अस्पताल की टीम मंगलवार को आश्रम जाकर आसाराम का इलाज करेंगी। दरअसल, आसाराम के पैरो में दिक्कत होने की वजह चलने में दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। इसी वजह से वो पंचकर्म सहित अन्य इलाज आयुर्वेदिक अस्पताल से करवा रहा है। कोर्ट से जमानत के बाद पहले इंदौर पहुंचा था कोर्ट से मिली जमानत के बाद आसाराम इंदौर पहुंचा था। यहां प्रवचन करने का वीडियो वायरल होने के बाद बीते हफ्ते से उज्जैन के मंगलनाथ रोड स्थित आश्रम में रह रहा है। यहां आसाराम के पहुंचने की खबर मिलने के बाद देश से उनके अनुयायी आश्रम पहुंचने लगे है। आसाराम से मिलने की चाह में आश्रम में रोजाना एक हजार से ज्यादा लोग जुट रहे हैं। आसाराम का इंदौर में वीडियो वायरल होने के बाद उज्जैन के आश्रम में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। आसाराम के सेवक आश्रम में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति की जांच कर रहे है। Post navigation फूड प्वाइजनिंग से मैहर में सास-बहू की हालत बिगड़ी:कोदो खाने के 3 घंटे बाद दोनों को हुई उल्टियां; परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल Canada’s transport minister Anita Anand reverses decision, to seek re-election in 2025 federal polls