नेपानगर में 34.35 करोड़ की लागत से शुरू हुई पेयजल परियोजना में पानी की बर्बादी हो रही है। कुछ वार्डों में जल वितरण शुरू हो चुका है, जबकि कुछ में टेस्टिंग जारी है। 24 वार्डों में से 11 वार्डों में पानी पहुंचाने का दावा निजी कंपनी ने किया है। लेकिन जहां पानी पहुंचा है, वहां अधिकांश जगह पाइप खुले हैं और टोटी नहीं लगी है। इससे पानी व्यर्थ बह रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप- सिर्फ पाइप डालकर छोड़ दिए
स्थानीय लोगों का कहना है कि निजी कंपनी ने कुछ जगह स्टैंड बनाए हैं और कुछ जगह सिर्फ पाइप डालकर छोड़ दिए हैं। कुछ दिन पहले कंपनी के इंजीनियर ने कहा था वार्ड नंबर 8 में रिपेयरिंग कार्य चल रहा है और जल्द ही वहां पानी पहुंचेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। नपा अध्यक्ष- टोटी लगाने का कार्य प्रगति पर
नेपानगर नगर पालिका अध्यक्ष भारती पाटिल ने कहा कि जहां से भी पानी की बर्बादी या कनेक्शन न होने की शिकायतें आ रही हैं, वहां व्यवस्था दुरुस्त कराई जा रही है। नगर पालिका की ओर से नलों में टोटी लगाने का काम किया जा रहा है और इसके लिए सामग्री भी आ चुकी है।