शहर में आवारा कुत्ते हिंसक होते जा रहे हैं। आलम यह है कि हर दिन कोई न कोई मरीज बुरी तरह घायल होकर अस्पताल पहुंच रहा है। ताजा मामला बड़ा गांव खुरैरी स्थित शिवदास नगर का है। यहां घर के बाहर झाड़ू लगा रही महिला पर आवारा कुत्ते ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। कुत्ता महिला के गाल का मांस तक खा गया। इसके बाद पड़ोस में रहने वाले 5 साल के बच्चे को भी इसी कुत्ते ने घायल कर दिया। शहर के प्रमुख दो अस्पतालों में आवारा कुत्तों के काटने से घायल होकर 269 मरीज अस्पताल पहुंचे,जहां उन्हें एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगाए गए। नगर निगम की उदासीनता के चलते डॉग बाइट के केस में लगातार वृद्धि हो रही है। इसके बाद भी आवारा जानवरों को पकड़ने के लिए अभी तक नगर निगम का अभियान धरातल पर दिखाई नहीं दे रहा है। ताजा मामला बड़ागांव खुरैरी स्थित शिवदास नगर का है। यहां निवासी 42 वर्षीय सुनीता सोमवार की सुबह करीब 6 बजे घर के बाहर झाडू लगा रही थी। इसी बीच आवारा कुत्ते ने उन पर हमला बोल दिया। कुत्ते ने महिला के गाल का मांस बुरी तरह खींच लिया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने महिला को कुत्ते के चंगुल से बचाया। कुत्ते ने महिला को छोड़ने के बाद कुछ दूरी पर खेल रहे पांच साल के युवराज पर भी हमला बोल दिया। कुत्ते ने उसके पैर में काट लिया है। महिला के पति करण सिंह माथुर ने बताया कि वह सुनीता को लेकर न्यू जेएएच गया था जहां एंटी रैबीज के इंजेक्शन के साथ घाव पर विशेष इंजेक्शन लगाया गया। Post navigation बैठक:सेना की 21 एकड़ जमीन पर अतिक्रमण को लेकर पेंच मामला सुलझाने 7 दिन में तैयार होगी फाइनल रिपोर्ट ठगी की शिकार महिलाओं ने पुलिस को दिया आवेदन:लिखा- सिर्फ भस्म आरती अनुमति मांगी थी, ऐसे फंसेंगे ये पता नहीं था