सर, हमने सिर्फ भस्म आरती मिलने के लिए किया था। मगर हम ऐसे फंसेंगे ये पता नहीं था। हमारे जैसे लाखों भाविक आते हैं। हर किसी को समस्या होती होगी, आशा है पूरी कार्रवाई करेंगे। रविवार दोपहर में भस्म आरती की अनुमति लेने के नाम पर ठगी का शिकार हुई महिलाओं ने रविवार रात 12 बजे महाकाल थाना में दिए आवेदन में यह बात लिखी। उन्होंने आवेदन में अपने साथ हुए वाकये के बारे में भी अवगत कराया। सोमवार शाम को महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से भी एक आवेदन महाकाल थाने में दिया गया है हालांकि सोमवार देर रात तक कोई प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है। थाना प्रभारी एनबीएस परिहार का कहना है कि मामले में फरियादी चला गया है। ऐसे में प्रकरण दर्ज नहीं किया गया। उधर, महिलाओं ने व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है। सीएसपी राहुल देशमुख ने बताया आवेदन आया है। महिलाओं के बयान लिए जा रहे हैं। जांच के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी। मंदिर समिति ने कार्रवाई के लिए लिखा पत्र, देर रात तक पुलिस ने नहीं दर्ज की एफआईआर पुणे से आई चार महिलाएं रेशमा धनंजय जगताप, ऋतुजा बालू मुंढे, विद्या तुषार भूमकर और पायगुडे मोनिका सुनिल रविवार दोपहर करीब 2.30 बजे महाकालेश्वर पहुंची। वे सोमवार तड़के की भस्म आरती में शामिल होना चाहती थी। इसके लिए अनुमति लेना चाही लेकिन वे सफल नहीं हुई। दोपहर में श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सदस्य राजेंद्र शर्मा गुरु दर्शन के लिए मंदिर आए। महिलाओं ने उनसे भस्म आरती के लिए अनुरोध किया। उन्होंने महिलाओं से उनके आधार कार्ड और एक मोबाइल नंबर मांगा। शाम 5.30 बजे तक महिलाओं ने अनुमति की लिंक का इंतजार किया, जो नहीं आई। इस बीच एक अन्य व्यक्ति दीपक वैष्णव महिलाओं के संपर्क में आया। उनसे भस्म आरती की अनुमति दिलवाने के नाम पर शाम 6 बजे महिलाओं से 8500 रुपए ऑनलाइन जमा करवा लिए। उधर, राजेंद्र गुरु ने महिलाओं की अनुमति बनाकर उनके मोबाइल नंबर पर भेज दी। उन्हें सूचित किया तो महिलाओं ने राजेंद्र गुरु को उनके साथ हुई ठगी से अवगत कराया। गुरु ने उनसे ऑनलाइन किया पेमेंट वापस लेने की बात कही। महिलाओं ने दीपक वैष्णव से मोबाइल नंबर 9981946577 पर चर्चा कर रुपए वापस मांगे। पहले तो देने से इनकार कर दिया। कभी जद्दोजहद के बाद आखिर रात 8.55 बजे केवल 4000 रुपए ही लौटाए। महिलाओं ने फिर गुरु से चर्चा की। उन्होंने महिलाओं को श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के साथ महाकाल थाने में आवेदन के लिए कहा। महिलाओं ने रात 11.30 बजे थाने जाकर आवेदन दिया। उसके बाद ठग ने रात 12.30 बजे शेष 4500 रुपए लौटा दिए। ऐसे में महिलाओं को पूरी राशि तो मिल गई लेकिन उन्होंने व्यवस्था पर प्रश्न चिह्न लगा दिए हैं। Post navigation आवारा कुत्ते ने महिला का गाल खाया पांच साल के बच्चे को भी किया जख्मी सुबह छह बजे इंदौर से आकर आसाराम ने पंचकर्म कराया:सुबह भजन व ध्यान के बारे में प्रोजेक्टर पर वीडियो चले, आज आश्रम में ही थैरेपी देने जाएगी अस्पताल की टीम