नीमच नगर पालिका के वार्ड नंबर 8 इंदिरा नगर में विकास कार्य की शुरुआत सोमवार को हुई है। लोरिया कृषि फार्म से तिरुपति नगर तक 20 लाख रुपए की लागत से नई सड़क का निर्माण होगा। सोमवार शाम को आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में विधायक दिलीप सिंह परिहार और नगर पालिका अध्यक्ष स्वामी चोपड़ा मुख्य अतिथि थे। विधायक परिहार ने प्रदेश और राज्य सरकार की विकास कार्यों के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। उन्होंने नीमच शहर के विकास के लिए सरकार से मिल रही राशि का भी उल्लेख किया। नपा अध्यक्ष स्वामी चोपड़ा ने शहर के अन्य वार्डों में भी इसी तरह के विकास कार्यों का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस सड़क के बनने से स्थानीय लोगों को खराब सड़क से होने वाली परेशानी से मुक्ति मिलेगी। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने अतिथियों का पुष्पमाला से स्वागत किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दारा सिंह यादव, वार्ड पार्षद दुर्गाशंकर भील, संतोष पंजाबी, योगेश जैन, हरगोविंद दिवान, संगीत मुकेश पोरवाल के साथ वार्ड के कई निवासी और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। Post navigation माखनी गांव के सात लोगों को कब्जा हटाने का नोटिस:तहसीलदार बोले- बिना प्रशासनिक आदेश के कोई नहीं कर सकता बेदखल बीना में शराब के नशे में युवक ने लगाई फांसी:पिता ने दरवाजा तोड़कर बचाई जान, सागर रेफर