बीना की नई बस्ती पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भिलावली में एक युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। जानकारी लगते ही पिता ने दरवाजा तोड़ा और बेटे को फंदे से उतारकर सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा। अस्पताल से उसे सागर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम भिलावली निवासी विशाल पिता रमेश अहिरवार (23) ने रात साढ़े नौ बजे अपने ही घर में फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। वह शराब पीये हुए था। घटना के वक्त घर में अन्य सदस्य भी थे। जैसे ही युवक ने फांसी लगाई, जोर की आवाज हुई, घर के सदस्यों ने कमरे में झांक कर देखा तो विशाल फंदे पर तड़प रहा था। इसके बाद उसके पिता रमेश ने तत्काल दरवाजा तोड़ा और बेटे को फंदे से उतारकर सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा। Post navigation नीमच के इंदिरा नगर में विकास कार्य:20 लाख की नई सड़क का भूमिपूजन, विधायक और नपा अध्यक्ष रहे मौजूद Fresh snowfall, rain disrupt life in Himachal Pradesh districts; boards put off