झाबुआ जिले के छापरी गांव के पास सोमवार को नेशनल हाईवे पर दो ट्रक में भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। नेशनल हाईवे के कर्मचारियों ने सड़क की एक तरफ बंद कर रखी थी। दूसरा ट्रक गलत दिशा में आ रहा था। टक्कर इतनी तेज थी कि एक ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एक ट्रक में आलू और दूसरे में मटर भरा हुआ था। काली देवी पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और जेसीबी की मदद से मृतक को बाहर निकाला गया। मृतक का शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। पुलिस राहत कार्य में जुटी है और एक ट्रक चालक फरार है।