बालाघाट में सोमवार को पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन बैठक हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष आमोद सक्सेना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में पेंशनरों ने अपनी कई प्रमुख मांगों को रखा। इनमें केंद्र के समान महंगाई राहत का भुगतान शामिल है। छठे वेतनमान का 32 महीने और सातवें वेतनमान का 27 महीने का एरियर्स भी मांगों में प्रमुख है। पेंशनरों ने 80 से 100 साल तक की आयु वालों को अतिरिक्त पेंशन की मांग की। साथ ही केशलैस चिकित्सा सुविधा की भी मांग रखी। प्रदेश अध्यक्ष सक्सेना ने बताया कि पेंशनर्स वेलफेयर सोसाइटी ने कुछ समस्याओं को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने जिला पेंशन अधिकारियों के व्यवहार पर चिंता जताई। सक्सेना ने कहा कि शासन के सामान्य विभाग ने पेंशनरों के साथ मानवीय व्यवहार करने के आदेश जारी किए हैं। बैठक में पेंशन नियमों में संशोधन की मांग भी रखी गई। आश्रित अविवाहित, विधवा और तलाकशुदा बेटियों को आजीवन पेंशन की मांग प्रमुख रही। कोरोना काल में फ्रीज किए गए महंगाई भत्ते की अवकाश नगदीकरण और उपादान में गणना के बाद भुगतान की मांग भी की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष अशोक चौबे, सचिव किशोर कुमार जुझार समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी और पेंशनर मौजूद रहे। Post navigation दो ट्रक भिड़े, एक ड्राइवर की मौत, साथी घायल:जेसीबी की मदद से मृतक को बाहर निकाला; झाबुआ के कालीदेवी इलाके की घटना आरजीपीवी की सेमीफाइनल में एंट्री:विदिशा के माधवराव सिंधिया स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में सिस्टेक को 55 रन से हराया