उमरिया जिले में पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने सोमवार को कई पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर आदेश जारी किए हैं। इस आदेश में सहायक उप निरीक्षक से लेकर आरक्षक स्तर तक के कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। सहायक उप निरीक्षक क्लामेंट जोन को रक्षित केंद्र से थाना कोतवाली में पदस्थापित किया गया है। प्रधान आरक्षक विनोद ठाकुर को रक्षित केंद्र से थाना चंदिया भेजा गया है। प्रधान आरक्षक मनोज सिंह परस्ते को रक्षित केंद्र से यातायात विभाग में नई जिम्मेदारी दी गई है। देवेंद्र सिंह रघुवंशी का स्थानांतरण थाना चंदिया से रक्षित केंद्र किया गया है। महिला आरक्षक अपर्णा द्विवेदी को रक्षित केंद्र से थाना उमरिया और महिला आरक्षक प्रिया मिश्रा को रक्षित केंद्र से थाना नवरोजाबाद भेजा गया है। कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी में भी बदलाव किया गया है। सूबेदार अमित विश्वकर्मा को रक्षित केंद्र उमरिया से कंट्रोल रूम का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं, सूबेदार शरद श्रीवास्तव को रक्षित केंद्र का प्रभार सौंपा गया है।