प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल के विवादित बयान से राजनीतिक माहौल गरम हो गया है। मंत्री पटेल ने राजगढ़ जिले के मुठालिया में जनता की मांगों को ‘भीख’ करार दिया था। घटना शनिवार की है, जब मंत्री पटेल वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। मंत्री का पुतला जलाने का प्रयास किया इसके विराेध में सोमवार को धार युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मोहन टॉकीज चौराहे पर एकत्रित हुए। उन्होंने मंत्री के बयान को अशोभनीय बताते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मंत्री का पुतला जलाने का प्रयास किया। कोतवाली पुलिस ने पुतला छीनने की कोशिश की। बाद में पुलिस ने पुतले पर पानी डालकर आग बुझा दी। जनता की मांगों को भीख बताना लोकतंत्र का अपमान विरोध प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रोहित कामदार, शहर अध्यक्ष अभिनव बिंजवा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर सिंह छाबड़ा और मनोज सिंह चौहान समेत कई नेता मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने मंत्री प्रहलाद पटेल के इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि जनता की मांगों को भीख बताना लोकतंत्र का अपमान है।