इंदौर के तिवारी कृषि फार्म में विश्व वन्यजीव दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मालव मंथन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में हर्बल फर्स्ट एड बॉक्स का रोपण किया गया। कृष्णायन गौशाला से पधारे स्वामीजी ने कहा कि वन्य जीव पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्होंने बताया कि ये जीव जैव विविधता को बनाए रखने के साथ पर्यावरण संतुलन में भी अहम भूमिका निभाते हैं। पर्यावरणविद स्वप्निल व्यास ने चिंता जताई कि शिकार, जंगलों की कटाई और प्रदूषण से कई प्रजातियां विलुप्ति के कगार पर हैं। उन्होंने कहा कि वन्यजीवों के संरक्षण के बिना न सिर्फ पर्यावरण असंतुलित होगा, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत भी कमजोर पड़ेगी। किशन आहूजा ने प्रकृति से जुड़ाव के सकारात्मक प्रभावों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विजय कोठारी, पुखराज गहलोत, मधु आहूजा, डॉ. धर्मेंद्र जैसवाल, दीपक दुबे, मुस्कान और विशेष आहूजा सहित क्षेत्र के विद्यार्थी एवं नागरिक मौजूद रहे। Post navigation Minnesota Timberwolves Star Anthony Edwards Makes NBA History in Phoenix Suns Blowout 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की समीक्षा बैठक:शांतिकुंज प्रतिनिधि ने 500 कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित