राजगढ़ में एक 12 वर्षीय बालक और एक 16 वर्षीय बालिका के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जीरापुर में 1 मार्च को सुबह 9 बजे के करीब 12 वर्षीय बच्चा घर के पास खेल रहा था। कोई अज्ञात व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर ले गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की। कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। वहीं , नरसिंहगढ़ में 25 फरवरी को एक 16 वर्षीय बालिका सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे के बीच संदिग्ध हालात में गायब हो गई। परिजनों की तलाश के बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज किया है। जांच के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। संभावित ठिकानों पर तलाश की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को बच्चों के बारे में कोई जानकारी मिले तो नजदीकी थाने में सूचना दें। Post navigation What happens when you drink 1 cup Anjeer Water on an empty stomach daily दिग्विजय बनकर दी पूर्व सीएम की जमीन की पावर-ऑफ-अटॉर्नी:35 साल बाद निर्माण काम शुरू होते ही हुआ खुलासा; यूपी के अंबेडकर नगर का मामला