मुरैना शिकारपुर रेलवे फाटक पर रविवार को एक ट्रक पलटने से बिजली का पोल टूट गया। इस हादसे में चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। ट्रक चालक और क्लीनर सुरक्षित रहे। चार दिन पहले भी इसी स्थान पर एक ट्रक पलट चुका है। शिकारपुर रेलवे फाटक पर वाहनों की आवाजाही में गंभीर समस्याएं आ रही हैं। रेलवे फाटक पर हल्की ऊंचाई और जगह की कमी के कारण भारी वाहन बैलेंस खो रहे हैं। रविवार को पलटा ट्रक एफसीआई गोदाम से राशन का चावल लेकर अंबाह जा रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार, रेलवे फाटक पर संकरी सड़क के कारण ट्रकों को निकलने में परेशानी होती है। इससे रोजाना जाम की स्थिति बनती है, जिसमें छोटे वाहन और लग्जरी कारें भी फंस जाती हैं। लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रशासन को या तो सड़क चौड़ी करनी चाहिए या फिर भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाना चाहिए। इस समस्या के समाधान में देरी से यह स्थान दुर्घटनाओं का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। देखें कुछ तस्वीरें… Post navigation घायल कुंभ यात्री होंगी एयर लिफ्ट:प्रयाग से लौटते समय डॉक्टर का हुआ था एक्सीडेंट, सीएम ने दी एयर एंबुलेंस की सुविधा, हैदराबाद भेजा जाएगा रमेश दलाल बने गुजराती मोढ़ वणिक समाज ट्रस्ट के अध्यक्ष:412 वोटों से हासिल की जीत; कहा- समाजसेवा के लिए सभी साथ आएं