सतना में प्रयागराज कुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार दुर्घटना में एक महिला डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गई। अमरपाटन के पास ट्रक और कार की टक्कर में हैदराबाद निवासी डॉक्टर कीर्ति पामो को गंभीर चोटें आईं। कार में सवार तीन अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं। घायल महिला का इलाज सतना के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित परिवार ने सोशल मीडिया के जरिए राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी से मदद मांगी। राज्य मंत्री ने पीड़ित परिवार को रामपुर बघेलान में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलवाया। यह मुलाकात विधायक विक्रम सिंह के शिव महापुराण कथा कार्यक्रम के दौरान हुई। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार की समस्या सुनने के बाद एयर एंबुलेंस की सुविधा देने का आश्वासन दिया। उन्होंने बाबा महाकाल से घायल महिला के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी की पहल से पीड़ित परिवार को यह सहायता मिल सकी। Post navigation ‘Lagaan’ actress Gracy Singh makes a rare appearance at Ashutosh Gowarikar’s son’s wedding, Aamir Khan also arrived; netizens react शिकारपुर रेलवे फाटक बना खतरे का जोन:चार दिनों में दो ट्रक पलटे, हादसे में बिजली पोल टूटा, चार घंटे बंद रही सप्लाई