बुरहानपुर में सकलपंच गुजराती मोढ़ वणिक समाज ट्रस्ट के चुनाव में रमेश मोतीलाल दलाल ने शानदार जीत दर्ज की। उन्हें कुल 1 हजार 625 वोट मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी को 1 हजार 213 वोट मिले। 412 वोट के अंतर से रमेश दलाल अध्यक्ष बने। चुनाव में कुल पांच उम्मीदवार मैदान में थे। विनोद गोपालदास सुगंधी को 352 वोट मिले। रूपश्री कमलेश गोविंदजीवाला को 69 वोट मिले। प्रेमचंद बलीराम नागराज को 11 वोट मिले। 18 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना। 29 वोट निरस्त हुए। रविवार को शाम 5 बजे तक मतदान चला। मतगणना के बाद रात 8 बजे परिणाम घोषित किए गए। चुनाव संयोजक और अधिवक्ता हेमेंद्र गोविंदजीवाला ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश दलाल को पद की शपथ दिलाई। ‘सभी को साथ मिलकर काम करना है’
जीत के बाद रमेश दलाल ने एकजुटता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पूरा समाज उनके लिए एक है। चुनाव में कोई किसी भी पक्ष में रहा हो, अब सभी को साथ मिलकर काम करना है। उन्होंने समाजसेवा के इच्छुक सभी लोगों को साथ आने का आह्वान किया।