इंदौर लेखिका संघ ने साहित्यकार मुन्नी गर्ग की पहली पुस्तक ‘मां की सौगात’ का विमोचन किया। अभिनव कला समाज सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ कहानीकार मनीष वैद्य थे। डॉ. मीनाक्षी स्वामी, डॉ. विनीता तिवारी और ऋषिता नातू विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। लेखिका मुन्नी गर्ग ने पुस्तक के बारे में बताया कि इसमें उनके 50 वर्ष से अधिक के अनुभवों को समेटा गया है। पुस्तक में छोटी-छोटी कहानियों के माध्यम से एक मां के चरित्र का वर्णन किया गया है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक मां त्याग करते हुए अपने परिवार को संभालती है। कार्यक्रम में लेखिका संघ की सदस्याओं के अलावा श्वेतकेतु वैदिक, विष्णु बिंदल समेत कई साहित्यकार और समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे। Post navigation “I was definitely watching”: Brandon Nimmo reveals involvement in Pete Alonso’s $54 Million re-signing with Mets नशे में धुत सरपंच ने पुलिस से की थी अभद्रता:डायवर्जन पर गाड़ी रोकने पर एसआई और चौकी प्रभारी से झूमाझटकी, आरोपी फरार