सीहोर में एक सरपंच और उसके साथी ने नशे की हालत में पुलिस अधिकारियों से दुर्व्यवहार किया। कुबेरेश्वर धाम में चल रहे रुद्राक्ष महोत्सव और शिवमहापुराण कथा के कारण भोपाल-इंदौर राजमार्ग पर रूट डायवर्ट किया गया था। उप निरीक्षक दिनेश सिंह अमलाहा डायवर्सन पॉइंट पर ड्यूटी कर रहे थे। उन्होंने एक चार पहिया वाहन को रोककर डायवर्जन की जानकारी देनी चाही। वाहन में सवार जताखेड़ा के सरपंच कैलाश वर्मा ने नशे में धुत होकर सरपंच होने का रौब दिखाया। कैलाश वर्मा और उनके साथी जितेंद्र वर्मा ने एसआई से अभद्रता की। दोनों गाड़ी से उतरकर झूमाझटकी करने लगे। एसआई ने अमलाहा चौकी को सूचना दी। चौकी प्रभारी अजय जोझा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने चौकी प्रभारी से भी दुर्व्यवहार किया। इस दौरान उनकी वर्दी की नेम प्लेट टूट गई और वर्दी का ऊपरी हिस्सा फट गया। पुलिस ने सरपंच और उनके साथी के खिलाफ आष्टा थाने में एफआईआर दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी गिरीश दुबे के अनुसार, आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। उन्होंने बताया कि दोनों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। Post navigation लेखिका मुन्नी गर्ग की पहली किताब का विमोचन:50 साल के अनुभव से लिखी ‘मां की सौगात’, मां के त्याग की कहानियां शामिल टेलीग्राम ग्रुप से ठगने वाला छिंदवाड़ा से गिरफ्तार:बोर्ड पेपर उपलब्ध कराने का झांसा देकर की ठगी; साइबर क्राइम ब्रांच भोपाल ने की कार्रवाई