गुना में रविवार दोपहर एक युवक ने ट्रेन से कटकर सुसाइड कर लिया। इससे पहले उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी पोस्ट किया। इसमें वह कह रहा है कि पत्नी और मां के झगड़े के कारण वह सुसाइड कर रहा है। जिला अस्पताल में शव का पीएम करने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार श्रीराम कॉलोनी के रहने वाले नरेंद्र रजक ने रविवार सुबह उसने बलवंत नगर में ट्रेन से कटकर सुसाइड कर लिया। सूचना मिलने पर कोतवाली थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पहले शव अज्ञात था। बाद में उसकी पहचान नरेंद्र रजक के रूप में हुई। उसने सुसाइड से पहले एक वीडियो भी जारी किया। इसमें वह कह रहा है कि “मैं आत्महत्या कर रहा हूं ट्रेन की पटरी पर। मैं अब जीना नहीं चाहता। मैं अपना जीवन यहीं समाप्त करना चाहता हूं। अपनी जिंदगी में बहुत परेशान हो चुका हूं। भाई शादी कर लो, लेकिन अपनी मम्मी और होने वाली वाइफ को पहले मिलवा दो। अगर उन दोनों की नहीं बनी, तो तुम्हे भी मेरे जैसे आत्महत्या करना पड़ेगा और जीवन में कोई रास्ता नहीं बचेगा। जानकारी के अनुसार, युवक अपनी मां और पत्नी के बीच चल रहे मतभेदों से बेहद परेशान था। पारिवारिक झगड़े ने उसे इस हद तक तोड़ दिया कि उसने खुद की जीवनलीला समाप्त करने का फैसला कर लिया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।