प्रयागराज से 10 हजार लीटर गंगाजल जबलपुर पहुंच गया है। बीजेपी विधायक अभिलाष पांडे की पहल पर गंगाजल मां नर्मदा की नगरी लाया गया। आईटीआई चौक पर गाजे-बाजे के साथ टैंकर का भव्य स्वागत किया गया। विधायक पांडे ने अपने समर्थकों के साथ टैंकर की पूजा की और आरती उतारी। उन्होंने टैंकर चालक का भी सम्मान किया। विधायक पांडे ने कहा कि, कई लोग प्रयागराज नहीं जा पाते, लेकिन उनकी भी गंगाजल पाने की इच्छा रहती है। इसी भावना को देखते हुए यह पहल की गई। उन्होंने बताया कि, गंगाजल को उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र के हर घर तक पहुंचाया जाएगा। टैंकर को जबलपुर पहुंचने में तीन दिन का समय लगा। रास्ते में जहां से भी टैंकर गुजरा, लोगों ने इसका स्वागत किया। विधायक ने आश्वासन दिया कि जरूरत पड़ने पर प्रयागराज से और गंगाजल मंगवाकर जनता में वितरित किया जाएगा। Post navigation कटनी पहुंचे सीएम मोहन यादव:झिंझरी हेलीपैड पर सांसद, विधायक और अधिकारियों ने किया स्वागत Anushka Sharma’s shocking reaction as Virat Kohli falls for 11 in the India vs. New Zealand clash; netizens say, ‘We all are Anushka’