रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने ग्वालियर से इंदौर और इंदौर से ग्वालियर के बीच 01825/01826 परीक्षा विशेष अनारक्षित ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 1 मार्च से 18 मार्च 2025 के बीच निर्धारित तिथियों पर चलाई जाएगी और भोपाल मंडल के बीना एवं संत हिरदाराम नगर स्टेशनों पर ठहराव के साथ संचालित होगी। रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 01825 ग्वालियर–इंदौर परीक्षा विशेष ट्रेन (13 ट्रिप्स) 1 मार्च से 11 मार्च 2025 एवं 16 मार्च, 17 मार्च 2025 को ग्वालियर स्टेशन से दोपहर 1.00 बजे चलेगी इसी तरह गाड़ी संख्या 01826 इंदौर–ग्वालियर परीक्षा विशेष ट्रेन (13 ट्रिप्स) 2 मार्च से 12 मार्च 2025 एवं 17 मार्च, 18 मार्च 2025 को इंदौर स्टेशन से शाम 8 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन रात 12.15 बजे संत हिरदाराम नगर, सुबह 3.00 बजे बीना एवं मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए सुबह 10.15 बजे ग्वालियर स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन शेड्यूल एवं ठहराव गाड़ी संख्या 01825 (ग्वालियर–इंदौर) परीक्षा विशेष ट्रेन गाड़ी संख्या 01826 (इंदौर–ग्वालियर) परीक्षा विशेष ट्रेन स्टेशन जहां यह ट्रेन रुकेगी