छतरपुर में एक छात्र के साथ दो युवकों ने मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित योगेश पटेल (22) सटई रोड पर रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। शनिवार रात करीब 7 बजे योगेश जब लाइब्रेरी से घर लौट रहा था। सटई रोड बरिया के पास बाइक सवार अभिषेक पटेल और बाबू अहिरवार ने उसे रोका। दोनों आरोपियों ने कट्टे की बट से योगेश की पिटाई की और उसके बैग से 4 हजार रुपए छीनकर फरार हो गए। अभिषेक बहन को परेशान कर रहा था घटना का कारण पुरानी रंजिश है। योगेश ने बताया कि अभिषेक उसकी बहन को परेशान कर रहा था। इस पर उसने अभिषेक को समझाया था। मामला शांत हो गया था, लेकिन इसी बात का बदला लेने के लिए आरोपियों ने यह वारदात की। हमले में योगेश के सिर और चेहरे पर चोटें आई हैं। पीड़ित ने परिजनों के साथ सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी बाल्मीक चौबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। Post navigation परीक्षार्थियों को मिलेगी सुविधा:ग्वालियर–इंदौर परीक्षा विशेष ट्रेन का संचालन, संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर रुकेगी भोपाल में फंदे पर लटका मिला बुजुर्ग डॉक्टर का शव:बेटी की लाश बेडरूम में बिस्तर पर मिली, हत्या के बाद सुसाइड की आशंका