जबलपुर में भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का नया शक्ति केंद्र स्थापित होने जा रहा है। ग्राम तिंसी के पास 500 एकड़ से अधिक भूमि पर फिल्म सिटी का निर्माण होगा। बाहुबली फिल्म के स्टार राना दग्गुबाती ने वीडियो संदेश में इस परियोजना के लिए उत्साह जताया है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को फिल्म नीति और राज्य के विकास के लिए धन्यवाद दिया। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह को दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग को दिए गए सहयोग के लिए विशेष आभार व्यक्त किया। दक्षिण भारतीय निर्माता परिषद के अध्यक्ष डी. सुरेश बाबू ने पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला और बियोंड स्टूडियो के भारत भूषण की सराहना की। सुरेश बाबू ने बताया कि उन्होंने मध्य प्रदेश में आनंदी सिने आर्टस के साथ फिल्म ‘अहिंसा’ की शूटिंग पूरी की। उनका अनुभव बेहद सकारात्मक रहा। जेएटीसीसी के सीईओ हेमंत सिंह ने कहा कि प्रशासन फिल्म निर्माताओं को हर संभव सहयोग देने को तैयार है। इस फिल्म सिटी के निर्माण से हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। स्थानीय कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। यह परियोजना विशेष रूप से दक्षिण भारतीय फिल्म निर्माताओं के लिए लाभदायक साबित होगी। Post navigation Kiara Advani and Sidharth Malhotra make their first public appearance together since the pregnancy announcement मिनरल वाटर की सील पैक बोतल में मच्छर:जबलपुर में पानी की सील बंद बोतल में ग्राहक को मिला मृत मच्छर