जबलपुर के रामपुर क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। केसरवानी आइसक्रीम पार्लर में एक ग्राहक को सील बंद मिनरल वाटर की बोतल में मृत मच्छर मिला। घटना तब हुई जब ग्राहक ने दुकान से पानी की बोतल खरीदी। बोतल खोलने पर उसमें मृत मच्छर देखकर ग्राहक हैरान रह गया। उसने तुरंत दुकानदार को इसकी शिकायत की। दुकान संचालक संदीप केशरवानी ने बताया कि उन्होंने एक पूरा पैक बेचा था। जब ग्राहक को एक बोतल में मच्छर मिला, तो वह नाराज होकर दुकान पर वापस आया और बोतल लौटा गया। दुकानदार ने इस मामले में कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर से संपर्क किया, लेकिन प्योरा कंपनी की तरफ से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने बताया कि ऑटोमेटिक वॉटर प्लांट में ऐसी घटना का होना असंभव है। हालांकि, अगर प्लांट मैनुअली संचालित है तो ऐसी घटना की संभावना हो सकती है। बहरहाल ये जांच का विषय है। Post navigation जबलपुर में बनेगी फिल्म सिटी:500 एकड़ में बनेगा प्रोजेक्ट, बाहुबली फेम राना दग्गुबाती ने की सराहना बच्चों को भेजा, खुद नहीं लौटी, पति ने की खुदकुशी:एक सप्ताह से मायके में थी पत्नी; बच्चों ने फंदे पर लटका हुआ देखा पिता का शव