इंदौर में श्री श्रीविद्याधाम परिसर में शिवपुराण कथा का शुभारंभ हुआ। भानपुरा पीठाधीश्वर जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ ने कथा का उद्घाटन किया। ज्ञानानंद तीर्थ ने कहा कि आज विश्व को सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय के भाव की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि भगवान शिव ने समाज की बुराइयों का विषपान कर समाज को एकता और सद्भाव में बांधा है। कथा के शुभारंभ से पहले आश्रम परिसर में शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आयोजन समिति की ओर से कमलेश मिश्रा, रितेश मिश्रा, दीपक चाचर और मुकेश जायसवाल ने व्यासपीठ का पूजन किया। शंकराचार्य ने कहा कि भगवान शिव हर रूप में समाज का कल्याण करते हैं। वे केवल जल से प्रसन्न होने वाले सरल देवता हैं। उन्होंने बताया कि श्रद्धा और विश्वास के दो स्तंभों पर यह सृष्टि टिकी है। शिव श्रद्धा के प्रतीक हैं और पार्वती विश्वास की। यह कथा 9 मार्च तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। कार्यक्रम का आयोजन ओम जय-जय अम्बे वरिष्ठजन भक्त मंडल और श्री श्रीविद्याधाम परिवार द्वारा किया जा रहा है। Post navigation ओरिएंटल इंस्टीट्यूट में रोबोटिक्स और एआई पर कार्यशाला:छात्रों को दिया जाएगा रोबोटिक सिस्टम के डिजाइन और प्रोग्रामिंग का व्यावहारिक प्रशिक्षण Will Giannis Antetokounmpo play tonight against the Dallas Mavericks? Latest update on the Milwaukee Bucks star’s injury report (March 1, 2025)