सागर के रहली में शनिवार दोपहर एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, जितेंद्र पिता दौलत साहू (34) शनिवार को अपने घर पर थे। सुबह से परिवार के अन्य सदस्य नाश्ता करके अपने-अपने काम पर चले गए। इसी बीच जितेंद्र ने घर की छत पर बनी बाथरूम में फांसी लगा ली। दोपहर करीब 1:15 बजे बेटी छत पर पहुंची तो उसने पिता को फंदे पर झूलते हुए देखा। उसने नीचे आकर परिवार के लोगों को सूचना दी। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव को फंदे से नीचे उतरवाया। रहली पुलिस मामले में मर्ग कायम कर सुसाइड के कारणों की जांच कर रही है। प्राथमिक तौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह सामने आ रही है। हालांकि, पुलिस मामले में जांच कर रही है। 8 साल पहले हुई थी शादी, पत्नी चार महीने से मायके में मृतक के छोटे भाई ललित साहू ने बताया कि हम दो भाई थे। बड़े भाई जितेंद्र साहू की करीब 8 साल पहले शादी हुई थी। एक बेटा और एक बेटी है। ललित ने बताया कि जितेंद्र की पत्नी पिछले करीब चार महीने से मायके में बच्चों के साथ रह रही हैं। उसकी बेटी रुपम दो दिन पहले अपने मामा के साथ कक्षा तीसरी के पेपर देने के लिए घर आई थी। भाई ललित ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाभी और भाई के बीच विवाद होते रहते थे। भाभी ने एक दिन विवाद में बड़े भाई को जूता मार दिया था। ससुराल वाले भी परेशान कर रहे थे। इसलिए उसने ऐसा कदम उठाया है। Post navigation ICC Champions Trophy 2025: Virat Kohli plays 300th ODI as India aim to continue winning run vs New Zealand सिविल अस्पताल की नर्स का घर में मिला शव:7 दिन से गायब थी; बॉडी पर लगी मिलीं इल्लियां, अकेले रहती थी