भोपाल के संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का दो दिवसीय आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महान वैज्ञानिक और नोबल पुरस्कार विजेता डॉ. सीवी रमन की स्मृति में आयोजित किया गया। जिसमें उनके द्वारा खोजे गए रमन प्रभाव पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत में वर्चुअल सम्मेलन हुआ। जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी से ही देश की प्रगति संभव है। राज्य सरकार विज्ञान के क्षेत्र में अनुसंधान को प्रोत्साहित कर रही है। कार्यक्रम का आयोजन मध्य प्रदेश काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, नेशनल काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी कम्युनिकेशन और डीएसटी नई दिल्ली के सहयोग से हुआ। इस वर्ष का थीम था ‘विकसित भारत के लिए विज्ञान और नवाचार में वैश्विक नेतृत्व हेतु भारतीय युवाओं का सशक्तिकरण’। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. डालिमा पारवानी ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक सोच और जिज्ञासा को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि विज्ञान केवल प्रयोगशाला तक सीमित नहीं है। यह हमारे जीवन के हर पहलू को प्रभावित करता है। कार्यक्रम में विभिन्न अंतरविद्यालयीन और अंतरमहाविद्यालयीन प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। आयोजन के मुख्य अतिथि जामरान हुसैन, आयरन मेन ट्रायएथलिटन एवं ट्रायजी एथलिट के संस्थापक ने टॉक शो जिसकी थीम “ग्रीन हेल्थ: डिबंकिंग मिथ्स एंड एम्ब्रेसिंग सस्टेनेबिलिटी” में स्वास्थ्य से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने और सतत जीवनशैली को अपनाने पर विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि नयी चुनौतियों को स्वीकार करना जीवन में विकास एवं सकारात्मक लक्ष्य की प्राप्ति में सहयोगी है। विकास के लिए विज्ञान एवं नवीन टैक्नोलॉजी मददगार है। उन्होंने नवाचार को इस क्षेत्र में शामिल करने पर जोर दिया। इस दो दिवसीय समारोह के पहले दिन एआई और रोबोटिक्स विषय पर प्रदर्शनी प्रतियोगिता आयोजित की गई एवं “इनोवेशन ऑफ टुमॉरो” थीम पर मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता रखी गई। मॉडल प्रतियोगिता में अंतरविद्यालयीन वर्ग के विजेता चिराग मेहरा और सक्षम उदासी, दीपमाला संस्कार पब्लिक स्कूल एवं अंतरमहाविद्यालयीन वर्ग की विजेता रिफत फातिमा संत हिरदाराम कन्या महाविद्यालय से रहीं। एआई और रोबोटिक्स प्रदर्शनी में जिन विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, उनमें वैष्णव पौलिटैक्निक कॉलेज इंदौर के गौरव, हर्ष पांडे और नवनिध स्कूल की छात्रा दीपिका लालवानी प्रमुख रहे। विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन हुआ और उन्हें आगे भी विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली। 178 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभागिता से इस आयोजन के प्रथम दिवस को सफल बनाया। कार्यक्रम के संचालन पर कॉलेज प्रशासन ने कार्यक्रम संयोजक डॉ. शाजिया खान, विभागाध्यक्ष जैव प्रौधोगिकी विभाग, डॉ. वर्षा मंडवारिया विभागाध्यक्ष, गणित संकाय एवं समस्त विज्ञान संकाय के सहयोग की सराहना की एवं बधाई दी। Post navigation व्हील चेयर पर पंचकर्म कराने पहुंचा आसाराम -वीडियो:सरकारी आयुर्वेदिक अस्पताल में तगड़ी सुरक्षा के बीच करवा रहा है इलाज बहुती जलप्रपात में 500 फीट नीचे मिला छात्रा का शव:बैग में सुसाइड नोट मिला, लिखा- दुनिया छोड़कर जा रही हूं