नाबालिग और महिला से रेप केस में सजा काट रहा आसाराम इन दिनों उज्जैन आश्रम में है। कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आसाराम इससे पहले इंदौर गया था। यहां आश्रम में प्रवचन का वीडियो सामने आने के बाद महाशिवरात्रि पर्व के लिए गुपचुप तरीके से उज्जैन पहुंचा। उज्जैन में उपचार के लिए आसाराम बीते दो दिनों से आगर रोड स्थित शासकीय धन्वंतरि आयुर्वेदिक अस्पताल में पंचकर्म करवा रहा है। शनिवार दोपहर आसाराम व्हील चेयर पर अस्पताल पहुंचा। उसके पीछे सुरक्षाकर्मियों और अनुयायी की फौज दिखाई दी। इंदौर में कोर्ट की शर्तों का उल्लंघन कर प्रवचन करने का वीडियो वायरल होने के बाद इंदौर से उज्जैन के मंगलनाथ रोड स्थित आश्रम पहुंचा आसाराम फिलहाल अपनी बीमारियों का इलाज करवा रहा है। उसके उज्जैन पहुंचने की खबर मिलने के बाद देश भर से उनके अनुयायी आश्रम पहुंचने लगे हैं। बीते दो दिनों से आसाराम पंचकर्म के लिए आयुर्वेदिक अस्पताल पहुंच रहा है। दोपहर करीब 12:30 बजे दो कार से आसाराम और उसके सहयोगी अस्पताल पहुंचे। यहां किसी भी को भी कैमरे और मोबाइल निकलने की इजाजत नहीं दी गई। कार से व्हील चेयर पर बैठकर आसाराम अस्पताल की और गया इस दौरान उसके पीछे राजस्थान पुलिस के साथ अन्य सुरक्षाकर्मी भी मौजूद रहे। खास बात यह की यहां भी आसाराम के भक्त उसके सामने झुकते हुए उससे आशीर्वाद लेते हुए नजर आए। करीब एक घंटे पंचकर्म कराने के बाद आसाराम अपने सहयोगियों के साथ वापस मंगलनाथ रोड स्थित आश्रम चला गया। सुरक्षा जांच के बाद ही आश्रम में प्रवेश आसाराम से मिलने की चाह में आश्रम में रोजाना एक हजार से ज्यादा लोग जुट रहे हैं। आसाराम का इंदौर में वीडियो वायरल होने के बाद उज्जैन के आश्रम में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। आसाराम के सेवक आश्रम में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति की जांच कर रहे हैं। किसी भी व्यक्ति को मोबाइल, कैमरा या अन्य गैजेट ले जाने की इजाजत नहीं दी गई है। सभी को आश्रम के बाहर अपने मोबाइल जमा करना अनिवार्य कर दिया है। आश्रम के बाहर तैनात गार्ड किसी को भी बाहर से भी फोटो लेने से रोक रहे हैं। Post navigation Broke but happy — How Ed Sheeran, Coldplay and Maroon 5 concerts emptied my wallet but filled my heart राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संत हिरदाराम कॉलेज में विशेष कार्यक्रम:वर्चुअल संवाद में सीएम ने कहा-विज्ञान और प्रौद्योगिकी से ही देश की प्रगति संभव