ओरिएंटल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के बेसिक साइंस विभाग ने एमपीसीएसटी के सहयोग से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया। यह कार्यक्रम समूह के परिसर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विज्ञान प्रोजेक्ट मॉडल प्रदर्शनी, विज्ञान रंगोली और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को डॉ. सी.वी. रमन के योगदान और विज्ञान के महत्व से अवगत कराया गया। मैनिट की प्रोफेसर डॉ. सविता दीक्षित ने विशेष व्याख्यान दिया। विभिन्न संस्थानों के विज्ञान विशेषज्ञों ने प्रतियोगिताओं के विजेताओं का चयन किया। ओरिएंटल समूह के चेयरमैन प्रवीण ठकराल ने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी। मध्य प्रदेश शासन के जल एवं भूमि प्रबंधन विभाग की आईएएस अधिकारी सरिता बाला ओम प्रजापति मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। विवेक कुमार भट्ट विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए।