लेबर चौक से प्रभात कॉलोनी तक बन रही सड़क का निर्माण कार्य बीच में रोक दिया गया है। इसके विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने सड़क पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ‘अमेरिका जैसी सड़क’ के बैनर और पोस्टर लगाए। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा ने बताया कि इस सड़क के निर्माण के लिए लंबे समय तक कोई पहल नहीं की गई। बाद में 2 करोड़ रुपए की लागत से निर्माण कार्य शुरू किया गया। लेकिन काम अधूरा छोड़ दिया गया। मिश्रा ने कहा कि अधूरे निर्माण कार्य से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष जनता की भावनाओं से खिलवाड़ कर रहा है। भाजपा के झूठे वादों को उजागर करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार आंदोलन करेंगे।