डीईओ बोले-छात्रों का साल नहीं होगा बर्बाद, दोबारा परीक्षा दिलाएंगे हाईस्कूल परीक्षा के पहले दिन पद्मा स्कूल पर हंगामा हुआ। यहां पर निर्धारित समय सुबह 8 बजे के बाद पहुंचे छात्र व परिजन गेट बंद देखकर भड़क गए। ये गेट तोड़कर अंदर भी घुस गए थे। जो 87 छात्र देरी से पहुंचे थे वे परीक्षा में शामिल नहीं हो सके। इस केंद्र पर परीक्षा देने वाले छात्र प्राइवेट हैं। हायर सेकंडरी परीक्षा के दौरान भी यहां पर हंगामा हुआ था। जो छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हो सके उन्होंने परिजनों के साथ तीन घंटे तक हंगामा किया और रास्ता जाम कर सड़क पर बैठे रहे। विवाद की स्थिति पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। डीईओ अजय कटियार का कहना था कि प्राइवेट माध्यम के जो छात्र परीक्षा से वंचित हो गए हैं। नई व्यवस्था के तहत उन्हें दोबारा एग्जाम देने का मौका मिलेगा। लेकिन विद्यार्थी हिदायत के बाद भी समय पर परीक्षा केंद्र पर नहीं पहुंचे। इससे 87 छात्र परीक्षा से वंचित हु़ए। Post navigation कोर्ट का फैसला:शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की एफआईआर कोर्ट ने निरस्त की मप्र में दिन में सागौन की अवैध कटाई:रात में राजस्थान तक कर दी जाती है बेखौफ सप्लाई