दतिया । इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के कस्बा इंदरगढ़ में बस स्टैंड पर एक दुकान के सामने बैठे बुजुर्ग की संदिग्ध मौत हो गई। बुजुर्ग अपने गांव सैगुवां से इंदरगढ़ कस्बा आया था। आसपास के लोग डायल-100 की मदद से बुजुर्ग को इंदरगढ़ अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पीएम कराया और मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। ग्राम सैगुवां हाल बावरी सरकार के पास निवासी मनीष पुत्र हुकुम सिंह कुशवाहा ने गुरुवार को इंदरगढ़ थाना पर पहुंचकर बताया उसके ताऊ रतीराम 60 गुरुवार सुबह आठ बजे सैगुवां से इंदरगढ़ आए थे। इंदरगढ़ में नाहर की दुकान के पास बैठे थे तभी सुबह करीब 11 बजे अचानक गिर गए। वहां मौजूद लोगों ने डायल-100 की मदद से रतीराम को इंदरगढ़ अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। Post navigation चौरागढ़ से लौटी युवती को कार ने मारी टक्कर, मौत शिव-पार्वती के रूप में बच्चों को सजाया