नर्मदापुरम| शोभापुर में बुधवार रात कार एक्सीडेंट में महाराष्ट्र के चंद्रपुर निवासी 18 वर्षीय युवती की मौत हो गई। हादसा पिपरिया स्टेट हाईवे पर हुआ। महाराष्ट्र चंद्रपुर जिले की रहने वाली प्रगति शोले पचमढ़ी से चौरागढ़ दर्शन कर लौट रही थीं। पेट्रोल पंप के पास भोजन करने के बाद जब पातल फेंकने जा रही थीं, तभी सोहागपुर से पिपरिया की ओर जा रही तेज रफ्तार कार एमपी 04 जेडपी3879 ने उन्हें टक्कर मार दी। युवती की मौके पर ही मौत हो गई और कार पलट गई। सोहागपुर थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर ने बताया पुलिस ने कार को जब्त कर चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। शव परिजनों को सौंप दिया है। Post navigation 12 states and counting: Authorities widen probe into ‘death insurance’ scam सैगुवां से इंदरगढ़ आया बुजुर्ग, बैठे-बैठे मौत