बिलकिसगंज| महाशिवरात्रि पर्व बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। मंगलवार को ही थाने स्थित शिव मंदिर में तैयारियां शुरू हो गई थीं। मंदिर की पुताई और साज-सज्जा की गई। बुधवार सुबह से ही नगर के शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। यह सिलसिला रात तक जारी रहा। शिवालयों में महामृत्युंजय मंत्र का जाप हुआ। भजन-कीर्तन भी किए गए। शाम को शिव बारात निकाली गई। रथ पर बच्चों को शिव-पार्वती के रूप में सजाया गया। बारात थाने के सामने स्थित शिव मंदिर से निकली और पूरे गांव में भ्रमण कराया गया। आरती के बाद प्रसादी बांटी गई।