मध्य प्रदेश में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए एक नई पहल की जा रही है। पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर 1 मार्च से पूरे प्रदेश में माइक्रो बीट प्रणाली लागू की जाएगी। इस नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य अपराधों पर नियंत्रण, अपराधियों की ट्रैकिंग और सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करना है। मंडला जिले में इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में कुल 305 माइक्रो बीट बनाई गई हैं। एसपी रजत सकलेचा ने महाराजपुर थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने माइक्रो बीट पुस्तिका का वितरण किया और अधिकारियों को उनके दायित्वों की जानकारी दी। थाने के प्रत्येक कर्मचारी को एक विशेष क्षेत्र आवंटित किया गया है। सिर्फ प्रधान आरक्षक लेखक और मालखाना मोहर्रिर को इससे छूट दी गई है। माइक्रो बीट अधिकारियों के लिए एक विशेष ऑब्जरवेशन बुक तैयार की गई है। इसमें निगरानी बदमाश, गुंडा बदमाश, संदिग्ध व्यक्ति, फरार अपराधी और आदतन अपराधियों की जानकारी दर्ज की जाएगी। पुलिस कर्मचारी नियमित रूप से इन सभी की जांच करेंगे। Post navigation कांग्रेस प्रभारी बोले-प्रभारी महीने में 5 दिन जिले में रहें:कांग्रेस विधायकों ने कहा- दो दिन से ज्यादा नहीं दे पाएंगे पुरानी पेंशन बहाली की मांग:भोपाल में NMOPS ने सांसद आलोक शर्मा को सौंपा ज्ञापन, तत्काल कार्यवाही का आश्वासन