मप्र कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने इंदौर और उज्जैन संभाग के जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों की बैठक ली। इस बैठक में नए प्रभारी ने सबसे परिचय प्राप्त करने के बाद जिले वार संगठन की समीक्षा की। बैठक में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, संगठन प्रभारी प्रियव्रत सिंह, संजय कामले, प्रदेश सह प्रभारी संजय दत्त और इंदौर, धार, झाबुआ, खरगोन, खंड़वा, हरदा, उज्जैन, देवास, आगर, शाजापुर के जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी मौजूद थे। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने जिलों के प्रभारियों से कहा कि एक महीने में कम से कम 5 दिन प्रभार के जिले में दौरे करें और संगठन के काम को गति दें। क्या आप लोग इतना समय दे पाएंगे। इसके बाद विधायकों ने एक सुर में कहा हमें अपने क्षेत्र में समय देना है और दूसरे जरूरी काम रहते हैं दो दिन से ज्यादा का टाइम नहीं दे पाएंगे। विक्रांत बोले-मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष हो गया हूं, किसी और को प्रभार दे दें बैठक में झाबुआ विधायक और देवास जिले के प्रभारी डॉ विक्रांत भूरिया ने कहा- मैं अब आदिवासी कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गया हूं। मेरी जिम्मेदारी बढ़ गई है। क्षेत्र में भी समय देना है। आप चाहें तो मेरी जगह किसी और को देवास जिले का प्रभार दे दें। परमार ने कहा- भोपाल में दो दिन से ज्यादा टाइम नहीं दे पाऊंगा भोपाल शहर के प्रभारी और तराना से विधायक महेश परमार ने कहा- मैं सीएम के गृह जिले से आता हूं। मुझे कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। मैं दो दिन से ज्यादा का टाइम भोपाल के लिए नहीं दे पाउंगा। इसी तरह मनावर विधायक डॉ हीरालाल अलावा ने कहा -मैं ज्यादातर समय अपने क्षेत्र को देता हूं। मेरा क्षेत्र बड़ा है। मैं कितना भी प्रयास करूंगा तो दो-तीन दिन से ज्यादा का समय प्रभार के जिले झाबुआ में नहीं दे पाउंगा। आने वाले चुनावों की तैयारी और आगामी योजनाएं बैठक में यह भी तय किया गया कि कांग्रेस पार्टी आगामी चुनावों के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ तैयारी करेगी। प्रत्येक जिले और मंडल में संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने, सोशल मीडिया और डिजिटल प्रचार को प्रभावी बनाने, और युवाओं को बड़ी संख्या में जोड़ने पर काम किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने विश्वास जताया कि संगठन के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी मजबूती से आगे बढ़ेगी और जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए उनके अधिकारों और हितों के लिए संघर्ष करेगी। Post navigation इंदौर के भूतेश्वर महादेव मंदिर में आयोजन:महाशिवरात्रि पर दूल्हे के रूप में सजे भोलेनाथ, दर्शन के लिए लगी कतारें मंडला में माइक्रो बीट प्रणाली लागू करने की तैयारियां पूरी:जिले में 305 माइक्रो बीट बनी, एसपी बोले- 1 मार्च से होगी शुरुआत