भिंड में महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान वनखंडेश्वर महादेव की भव्य बारात धूमधाम से निकाली गई। बुधवार शाम सात बजे भगवान वनखंडेश्वर महादेव को विशेष लाल बत्ती लगी पालकी में दूल्हे के रूप में विराजमान किया गया। बाजे-गाजे, घोड़े, रथ और डीजे की धुन पर श्रद्धालु बाराती बनकर पूरे शहर में भक्ति के रंग में सराबोर हो गए। भूत-प्रेतों और देवताओं के रूप में सजे कलाकारों ने शिव बारात की पारंपरिक झलक पेश की। महाकालेश्वर मंदिर में हुई पूजा, फिर निकली बारात बारात की शुरुआत से पहले गौरी सरोवर स्थित महाकालेश्वर मंदिर में विधिवत पूजन हुआ। भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह और कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने पूजा-अर्चना कर शिव बारात का शुभारंभ किया। इसके बाद बारात हाउसिंग कॉलोनी, लश्कर रोड, परेड चौराहा, सदर बाजार होते हुए वनखंडेश्वर महादेव मंदिर के लिए रवाना हुई। बारात के दौरान श्रद्धालु शिव-शंकर के जयकारे लगाते हुए नाचते-गाते आगे बढ़े। आकर्षक झांकियां के साथ निकाली बारात शिव बारात में भव्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। भगवान शंकर-नंदी, ब्रह्मा-ब्रह्माणी, विष्णु, शनिदेव, इंद्र, सूर्य, चंद्रदेव सहित देवी-देवताओं की झांकियां सजाई गईं। बैंड, बग्घी, रथ और डीजे बारात की शोभा बढ़ा रहे थे। इस दौरान विशेष रूप से अलग-अलग देवी देवताओं की झांकी भी निकाली गई, जिसमें श्रद्धालु शामिल हुए। शिव बारात में भूत-प्रेत, गण, गंधर्व, देवताओं और अन्य पात्रों के रूप में कलाकारों ने अनूठा प्रदर्शन किया। शहरवासियों ने विभिन्न स्थानों पर बारात का स्वागत किया और भगवान शिव की आरती उतारकर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ नाचते-गाते हुए बारात में शामिल हुए और जयकारे लगाते रहे। वनखंडेश्वर मंदिर में विवाह की रस्में बारात शाम छह बजे से शुरू हुई और देर रात 12 से 1 बजे के बीच वनखंडेश्वर महादेव मंदिर पहुंची, जहां शिव-पार्वती विवाह की रस्में पूरी की गईं। मंदिर परिसर में विशेष मंडप सजाया गया था, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विवाह संपन्न हुआ। इसके बाद बारातियों को भंडारे में प्रसाद एवं भोजन कराया गया। श्रद्धालु पूरी रात भक्ति में लीन रहे और महाशिवरात्रि पर्व को उल्लास के साथ मनाया गया। Post navigation इंदौर जिला बैडमिंटन स्पर्धा:मन बडजत्या ने 13 वर्ष वर्ग में एकल और युगल खिताब जीते, 8 खिलाड़ियों ने दिखाया दम नरसिंहपुर बीजेपी जिला उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा:कहा- महिला से मोबाइल पर बातचीत के झूठे आरोप लगे