इंदौर में अमेच्योर बैडमिंटन एकेडमी की ओर से आयोजित अम्बाराम प्रजापति स्मृति खुली जिला मिनी और सब जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सरताज अकादमी के मन बडजत्या ने 13 वर्ष आयु वर्ग में एकल और युगल दोनों खिताब अपने नाम किए। 15 वर्ष आयु वर्ग में अर्ना बतरा ने बालिका एकल और सिद्धांत धुर्वे ने बालक एकल का खिताब जीता। 13 वर्ष बालिका वर्ग में तिविशा जैन विजेता रहीं। 11 वर्ष आयु वर्ग में अदवैत पाटीदार ने बालक और पहल चढोकर ने बालिका वर्ग का खिताब जीता। मल्हार क्रीड़ा मंडल के आर्यन बल और अरहम जैन की जोड़ी ने 15 वर्ष बालक युगल में जीत हासिल की। प्रतियोगिता में मन बडजत्या और रिद्धिमा सूद को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। साइबर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। अमेच्योर बैडमिंटन एकेडमी में हुई स्पर्धा में मन बडजत्या ने 13 वर्ष बालक एकल फाइनल में ओलम्पस के चंद्रकांत विश्वकर्मा को 21-7, 21-11 से हराया। 13 वर्ष बालक युगल फाइनल में पहले क्रम के मन बडजत्या और चंद्रकांत विश्वकर्मा ने सरताज अकादमी के तीर्थ गोयल और अशांक मिश्रा को 21-11, 21-19 से पराजित किया।15वर्ष बालक एकल फाइनल में इंदौर बैडमिंटन क्लब के सिद्धांत धुर्वे ने पहले क्रम के तनिष्क राजपूत को 12-21, 21-17, 21-19 से हराकर उलटफेर किया। 15 वर्ष बालक युगल के फाइनल में आर्यन बल और अरहम जैन ने पहले क्रम के तनिष्क राजपूत और अयांश रघुवंशी को 21-17,21-19 से हराया। 15वर्ष बालिका एकल फाइनल में पहले क्रम की अर्ना बतरा ने रिद्धिमा सूद को 21-16, 21-10 से हराया। 13वर्ष बालिका एकल फाइनल में तिविशा जैन ने पहले क्रम की गिरिजा जाधव को 14-21, 21-14, 21-11 से हराकर उलटफेर किया। 11वर्ष बालक एकल फाइनल में पहले क्रम के अदवैत पाटीदार ने दूसरे क्रम के हर्षवर्धन सिंह राजपूत को 21-8,21-8 से पराजित किया। 11वर्ष बालिका एकल फाइनल में पहले क्रम की पहल चढोकर ने दूसरे क्रम की भव्या जैन को 22-20, 21-16 से हराया। इंदौर के साइबर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजेश दंडोतिया के मुख्य आतिथ्य में पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। इंदौर जिला बैडमिंटन संगठन सचिव आर पी सिंह नैयर ने अध्यक्षता की। इंदौर लोक अभियोजन अधिकारी संजय श्रीवास्तव, एडी ओपी विवेक गोयल, अजय शुक्ला, अभिभाषक कृष्ण प्रजापति और इंदौर जिला बैडमिंटन संगठन सह सचिव धर्मेश यशलहा विशेष अतिथि थे। अंकित शुक्ला भी मौजूद थे। स्पर्धा मुख्य निर्णायक धर्मेश यशलहा और अंपायरों को सम्मानित किया गया। विजेता और उपविजेता के साथ ही सेमीफाइनल खेले सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। मन बडजत्या और रिद्धिमा सूद को स्पर्धा के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया। मन बडजत्या 15 वर्ष बालक एकल में भी सेमीफाइनल तक खेले, मन बडजत्या के साथ ही तनिष्क राजपूत और चंद्रकांत विश्वकर्मा भी दो-दो वर्गों के फाइनल खेले। प्रशिक्षक और अभिभावकों की भी अहम भूमिका- दंडोतिया मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने अपने प्रभावी उदबोधन में कहा कि बच्चों को बढ़ावा देने के लिए स्पर्धाओं का आयोजन सराहनीय कार्य है। बच्चों के खेल से जुड़े रहने से उनकी शारीरिक दक्षता बढ़ती हैं। पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी हैं। खिलाड़ियों को तैयार करते में प्रशिक्षक और अभिभावकों की भी अहम भूमिका होती हैं। बच्चों को और आगे बढ़कर इंदौर और मप्र का नाम करना है। स्पर्धा में 11,13 और 15 वर्ष बालक और बालिका वर्ग के मुकाबले योनेक्स फेदर शटल काक्स ए एस -2 से खेले गए, सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए गए। स्पर्धा सचिव हर्ष सरग ने संचालन किया। नूतन शुक्ला ने आभार व्यक्त किया। Post navigation Stalin misleading people, TN will not lose LS seats due to delimitation: Amit Shah भिंड में वनखंडेश्वर महादेव की निकली बारात:दूल्हा बनकर लालबत्ती की पालकी में विराजे, भूत-प्रेत बने बाराती; जगह-जगह हुआ स्वागत