अमेरिकन-सिंगर-टेलर-स्विफ्ट-ने-की-सगाई:फुटबॉलर-ट्रैविस-केल्सी-ने-पहनाई-अंगूठी,-रोमांटिक-तस्वीरों-के-साथ-की-अनाउंसमेंट,-डायमंड-रिंग-की-कीमत-करीब-साढ़े-4-करोड़

दुनिया की सबसे पॉपुलर सिंगर में से एक टेलर स्विफ्ट ने मंगलवार को लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड ट्रैविस केल्सी से सगाई कर ली है। इसकी अनाउंसमेंट सिंगर ने एक खूबसूरत सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की है। टेलर स्विफ्ट ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर सगाई की तस्वीरें शेयर कर लिखा है, आपका इंग्लिश टीचर और आपके जिम टीचर शादी कर रहे हैं। देखिए कपल की सगाई की तस्वीरें- टेलर स्विफ्ट ने अपनी डायमंड रिंग की भी तस्वीर पोस्ट की है, जो बेहद खूबसूरत है। तभी से फैंस इस रिंग की कीमत का अनुमान लगा रहे हैं। द हॉलीवुड रिपोर्टर में डायमंड एक्सपर्ट के हवाले से बताया गया है कि ये एंगेजमेंट रिंग 8-10 कैरेट की है। वहीं जूलरी इन्फ्लुएंसर जूलिया शाफ के अनुसार, इस कुशन कट डायमंड की कीमत लगभग ढाई लाख डॉलर यानी करीब 2 करोड़ 19 लाख 23 हजार है। जबकि पूरी अंगूठी की कीमत 5 लाख डॉलर यानी 4 करोड़ 38 लाख 48 हजार के करीब है। टेलर स्विफ्ट बीते 2 सालों से ट्रैविस को डेट कर रही हैं। दोनों की पहली मुलाकात 2023 में टेलर स्विफ्ट के एराज टूर के दौरान हुई थी। ट्रैविस इस कॉन्सर्ट का हिस्सा बने थे। न्यू हाइट्स पॉडकास्ट में ट्रैविस ने बाया था कि पहले कॉन्सर्ट में दोनों की बात नहीं हुई थी, जिससे उन्हें निराशा हुई थी। वो टेलर के लिए एक स्पेशल ब्रेसलेट भी लेकर पहुंचे थे, लेकिन इसे दे नहीं सके। टेलर स्विफ्ट दुनिया की सबसे रईस फीमेल सिंगर्स में गिनी जाती हैं। जबकि ट्रैविस केल्सी भी रिकॉर्ड मेकर फुटबॉल प्लेयर हैं। वो 10 बार प्रो बॉलर और 7 बार ऑल प्रो रहे हैं। उनके बास 1 हजार रिसीविंग यार्ड्यस हासिल करने का रिकॉर्डिंग है।